बीते दिनों किसान संगठनों के बीच गुरनाम सिंह मे आपसी मतभेद उभरे थे जो सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद समाप्त हो गया। छह सदस्यों की कमेटी की बैठक में गुरनाम सिंह चिढ़ूनी की तरफ से स्पष्टीकरण और भरोसा दिए जाने के बाद निर्णय लिया गया कि गुरनाम सिंह की स्थिति पहले जैसी रहेगी वे बुधवार को सरकार के साथ होने वाली वार्ता में भी शामिल होंगे।
चिढ़ूनी ने संयुक्त किसान मोर्चा लिखित कहा इतवार की बैठक निजी तौर पर बुलाई थी इसका संयुक्त किसान मोर्चे से कोई सबंध नही आगे से किसी भी राजनीतिक दल की बैठक मे शामिल नही होंगे संयुक्त किसान मोर्चे ने चिढ़ूनी की बात का स्वागत किया |
संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि आंदोलन में एकता और अनुशासन सर्वोपरि है। किसान संगठन इसे आगे लेकर आगे बढ़े हैं। आंदोलन का किसी भी पार्टी से सीधा ताल्लुक नहीं है। बैठक में जगजीत सिंह डल्लेवाल, हन्नन मौला, योगेंद्र यादव, बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) और कविता कुरुगुटू शामिल हुए।