प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

National
Spread the love

यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में दिए जाते हैं। भारत में रहने वाला कोई भी भारतीय बच्चा, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 कर दी है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी), 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन ? 

यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में दिए जाते हैं। भारत में रहने वाला कोई भी भारतीय बच्चा, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।

पदक के साथ मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। कोई अन्य व्यक्ति भी पुरस्कार के लिए योग्य बच्चे को नामांकित कर सकता है। आवेदन पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर वीजिट कर सकते हैं।

किन उपलब्धियों के लिए मिलता है यह पुरस्कार ?

भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान करती रही है। यह पुरस्कार बच्चों को नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, संगीत या किसी अन्य क्षेत्र में उनकी योग्यता के लिए दिए जाते हैं जो मान्यता के योग्य हैं। जबकि व्यक्तियों और संस्थानों को बाल कल्याण के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *