अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय होने के साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी दौड़ तेज हो गई है। गहलोत के उत्तराधिकारी के तौर पर सचिन पायलट की स्वाभाविक दावेदारी के बीच उनके समर्थक विधायकों की संख्या बढ़ने लगी है।
गहलोत खेमे के भी कुछ विधायकों और मंत्रियों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरोकारी की है। मंत्री राजेंद्र गुढा ने तो सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह मुख्यमंत्री के रूप में पायलट को स्वीकार करने को तैयार हैं।