आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने उन पर मानहानि का केस दायर किया था। वह शुक्रवार को अदालत में पेश होने पहुंचे।
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय में पूरी आस्था है कि उन्हें न्याय मिलेगा। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने पिछले कुछ महीनों में जितना काम किया है, उतना काम आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया। गैंगस्टरों पर कानून का राज करने के लिए भगवंत मान की सरकार दिन रात काम कर रही है। संजय सिंह ने शुक्रवार को यह बात अदालत में पेश होने के बाद मीडिया से कही।
सांसद सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने उन पर मानहानि का केस दायर किया था, जिसमें वह शुक्रवार को अदालत में पेश होने पहुंचे। जबसे उन पर केस दायर किया गया है, वे हर तारीख पर अदालत में पहुंचे हैं और अगली तारीख पर वे कोर्ट में पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान भगवंत मान की सरकार ने जितना काम किया है, उतना काम आजादी के बाद अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। पंजाब में कानून-व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय सिंह ने मीडिया से ही सवाल करते हुए कहा कि पिछले समय के दौरान कानून व्यवस्था का आपको पता है।
भगवंत मान की सरकार गैंगस्टरों पर कानून का राज कायम करने के लिए दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ लोग भगवंत मान की सरकार को बदनाम करने के लिए कानून-व्यवस्था को लेकर हो-हल्ला कर रहे हैं।उन्होंने अरविंद केजरीवाल के भारतीय करंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी जी और श्री गणेश की तस्वीर के बयान पर कहा यह बिल्कुल सही है।