चीन में, कोविडरोधी लॉकडाउन के विरोध में पेइचिंग, शंघाई और अन्‍य शहरों में भी प्रदर्शन

Uncategorized
Spread the love

चीन में कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पेइचिंग और शंघाई सहित कई बड़े शहरों में फैल गए है

 राष्ट्रपति षी जिनपिंग की शून्य कोविड नीति के खिलाफ कल रात सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेइचिंग में एकत्र हुए। शंघाई में सप्ताहांत में दूसरी बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये और लॉकडाउन समाप्त करने की मांग की। चीन में आज 40 हजार से अधिक कोविड के नये मामलों की पुष्टि हुई। इस बीच, स्टेट कांउसिल ने हाल ही में घोषित शून्य कोविड नीति के 20 बिंदुओं को सही ढंग से लागू नहीं करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को दोषी ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *