गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के दोनों चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सोमवार देर शाम जारी किए एक्जिट पोल में पूर्वानुमान लगाया गया है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
मौजूदा समय में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार है और भूपेंद्रभाई पटेल मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने इस बार भी उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आमदी पार्टी से है। आप ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Gujarat Exit Poll: कांग्रेस को एक बार फिर मिल सकती है निराशा
इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 128-144, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने की बात कही गई है।