अमित शाह का यह दौरा कश्मीर में राजनीतिक हलचल को बढ़ाने वाली है। अमित शाह के एस दौरे को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, भाजपा इससे साफ तौर पर इंकार कर रही है। वही एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि रैली भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।
बिहार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा जम्मू कश्मीर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। अपने इस दौरे के दौरान अमित शाह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह जम्मू कश्मीर में किए जा रहे विकास कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा कश्मीर में राजनीतिक हलचल को बढ़ाने वाली है। अमित शाह के एस दौरे को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, भाजपा इससे साफ तौर पर इंकार कर रही है। वही एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि रैली भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी